घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में सामूहिक विवाह समारोह में हादसा, बैंड-बाजे की गाड़ी चढ़ने से 3 दूल्हे घायल, मची अफरा-तफरी
घोड़ाडोंगरी सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दूल्हों के पास जा पहुंची और तीन दूल्हे उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।