सोहागपुर: रमेश सराफ की हत्या को छुपाने वाले पुलिस कर्मियों की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत वार्ड क्रमांक 12 का मामला
शहडोल गुरुवार को लगभग 4:00 बजे वार्ड क्रमांक 12 के रहने वाले सचिन सराफ अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि रमेश शराफ की हत्या को कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात व्यक्ति मानकर दफन कर दिया गया है, कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।