मुहर्रम को लेकर पलामू जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास तेज है। इसी उद्देश्य से गुरूवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर के छहमुहान पर जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल किया गया। इस क्रम में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं आपात परिस्थितियों मंे त्वरित प्रतिक्रया की दक्षता का आकलन किया गया।