गम्हरिया: 15 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। मानपुर से मंजू देवी के पास से 5 लीटर और घोरमहा से प्रमिला देवी के पास से 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।