मांझी: चकिया मोड़ पर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान , दर्जनों वाहन के काटा चालान
Manjhi, Saran | Jun 29, 2026 मांझी एकमा मुख्य मार्ग पर चकिया मोड़ के समीप सोमवार को करीब 6:00 बजे मांझी थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट ,ड्राइविंग लाइसेंस ,वाहन के कागजात ,बीमा और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।