MIS टेकारी में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। स्कूली छात्रों द्वारा गीत-संगीत, नृत्य और कला के माध्यम से देशभक्ति के अलावा भाईचारा और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुधीर कुमार ने छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए उसकी सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया।