गाजीपुर।पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर डॉ ईरज राजा ने परेड की सलामी ली। परेड में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित ड्रेस कोड एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को अनुशासन, समयपालन तथा शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।