मोहनलालगंज थाना में सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पाण्डेय ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेख संधारण, महिला सुरक्षा प्रबंधन, मालखाना व्यवस्था, शस्त्र रख-रखाव व परिसर की स्वच्छता की विस्तार से समीक्षा की। एसीपी ने मालखाने में शस्त्रों की भौतिक स्थिति देखी और स्टाफ को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया।