Bilaspur Zila Parishad Oath Ceremony | DC Rahul Kumar ने दिलाई शपथ | Himachal News | DC Bilaspur
बिलासपुर में जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन के प्रशिक्षण हॉल में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त Rahul Kumar ने सभी 14 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही समाज से नशा उन्मूलन के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील भी की।
उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
#Bilaspur #HimachalPradesh #ZilaParishad #PanchayatiRaj #RahulKumar #HimachalNews #OathCeremony #NashaMukti #HindiNews #LatestNews