इटाढ़ी नगर पंचायत के नाथपुर गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क वार्ड नंबर-1 में मुख्य सड़क से पश्चिम यादव डेरा तक बनाई जा रही है। कई वर्षों से जर्जर और कच्ची सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीण लगातार कर रहे थे। हालांकि निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है।जिससे अब लोगों को राहत मिलेगी।