पूरनपुर: गैस वितरण में अनियमितता का आरोप, की गई निष्पक्ष जांच की मांग
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल सचिव गंगा सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गैस वितरण में अनियमितताओं और कथित कालाबाजारी की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना डीएसी नंबर के गैस सिलेंडर उठाए जाने की शिकायत पर उन्हें जो जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई, वह पूरी तरह गलत है।