पचपदरा विधानसभा के बुडीवाडा ग्राम पंचायत में सेवा पर्व पंखवाड़ा के अंतर्गत के ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने शनिवार शाम 5:00 बजे शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं जनसेवा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।साथ ही, सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।