पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सरईडीह गांव में बिजली पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान लाइनमैन बबलू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि लाइन काटे जाने की सूचना मिलने के बाद वे खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से दोबारा बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पां