सिलवानी: सिलवानी में थाना प्रभारी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, दुकानदारों को दी आवश्यक हिदायतें
Silwani, Raisen | Oct 18, 2025 सिलवानी। दीपावली पर्व को देखते हुए सिलवानी पुलिस द्वारा पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। यह बाजार शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साईं खेड़ा रोड, सिविल अस्पताल के समीप अस्थायी रूप से स्थापित किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने सभी पटाखा विक्रेताओं की दुकानों का जायजा लिया और उनके लाइसेंस की जांच की। सभी दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस पाए गए।