सांगानेर: प्रदेश में मौसम विभाग ने गर्मी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कूलर लगाए गए
राजस्थान में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही मौसम विभाग के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने गर्मी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट राजस्थान के 11 जिलों के लिए जारी किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 45 डिग्री तक तापमान दर्ज हो चुका है।