मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने 31 लाख 50 हजार रुपए के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 31 लाख 50 हजार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, जीआरपी थाना अधिकारी प्रहलाद कुमार मय जाप्ता द्वारा बाली गांव निवासी भोलाराम पुत्र हीराराम देवासी की तलाशी के दौरान युवक के बैग में रखे 31 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए एवं युवक को गिरफ्तार किया गया है जीआरपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है