अमरोहा: अमरोहा में आधार कार्ड बनवाने में परेशानी, सुबह 5:00 बजे से डाकघर के बाहर लगती है लंबी लाइन, प्रशासन अनजान
Amroha, Amroha | Nov 21, 2025 अमरोहा डाकघर मे आधार बनाना लोगों के लिए अब लोहे के चबाने जैसा साबित हो रहा है। जिले में लगातार सैकड़ो लोग हर दिन लाइन में लगकर हताश होकर अपने घर वापस लौट जाते हैं। बीते दिनों भी अमरोहा डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर गोलियां चली थी। अमरोहा के डाकघर के बाहर सुबह 5:00 बजे से हर रोज महिला पुरुष बच्चे आधे आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लग जाते है।