बबेरू: दतौरा मोड के पास सवारियों से भरी चार पहिया वाहन की स्टेरिंग फेल, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 4 गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Apr 10, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कमासिन रोड दतौरा मोड़ के पास आज शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार यात्रियों से भरी चार पहिया वाहन की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिसमें से सवार 4 गंभीर रूप से घायल हो गये जिनको CHC बबेरू मे भर्ती कराया जिसमे एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।