सोमवार रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम जनपद के समस्त विकास खण्डों की 02-02 ग्राम पंचायतों में 05 दिसम्बर शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित कर गांव की समस्या का गांव में ही समाधान किया गया। विगत माह में 11 विकासखण्डों की 110 ग्राम पंचायतों में लगभग 6000 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।