इन दिनों तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमाम ग्रामों में दीपावली पर्व के बाद मंडई के आयोजन हो रहे हैं। जहां पर ग्रामीण अपनी आवश्यकता से जुड़ी हुई सामग्री खरीद रहे हैं। मंडई को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है इसके अलावा मंडई में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में विधायक शामिल हो रहे है।