लोहरदगा: लोहरदगा में नशा मुक्ति अभियान को मिली नई ऊर्जा, बालिका विद्यालय की बच्चियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया सचेत।
लोहरदगा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार सुबह 9 बजे नशा मुक्ति अभियान के तहत लोहरदगा बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।