उदयपुर: हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई और पर्यावरण दिवस मनाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिंहा का वीडियो हो रहा वायरल
5 जून को पूरा देश विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। सरकारें हरियाली बचाने के दावे कर रही हैं, करोड़ों रुपये खर्च कर पौधारोपण के कार्यक्रम चला रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। जिस जंगल को छत्तीसगढ़ का "ग्रीन हार्ट" कहा जाता है, वहां लाखों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की तैयारी है।