दमोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के बड़ा पुरा स्थित ग्वाल बाबा मंदिर चबूतरा प्रांगण में अन्नकूट गोवर्धन पूजा के बाद दिवाली के अवसर पर खिरका मेले का आयोजन किया गया। यह मेला मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक जारी रहा। मेले के संबद्ध में समिति के सदस्य मुकेश रोहितास ने बताया कि इस मेले का बीते 50 वर्षों से आयोजन होते आ रहा है।