पिपरिया: पिपरिया में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
पिपरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना के बाद अब यहां डिग्री कॉलेज के लिए स्थाई भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है.शुक्रवार अपराह्न 3 बजे अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं डीसीएलआर ने वलीपुर गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में ही डिग्री कॉलेज के लिए स्थाई भवन निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. यहां 7 एकड़ भूमि उपलब्ध है.