बरेली: बरेली में बार चुनाव बना रणक्षेत्र, मतगणना के बीच वकीलों के दो गुट भिड़े, रवींद्रालय में चली लात-घूंसे, VIDEO वायरल
बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के दौरान वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रवींद्रालय परिसर की है, जहां मंगलवार को चुनाव के बाद वोटों की गिनती चल रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मतगणना के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया