बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में मकान का लिंटर तोड़ते समय मलवे में दबकर मजदूर की मौत हुई
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव में बरेली बदायूं रोड के निकट गांव निवासी हसीन का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक मकान का लिटर तुड़वाने के उन्होंने दौरी रसूलपुर निवासी ठेकेदार को तीस हजार रुपए में मकान तोड़ने का ठेका दे दिया था। मकान स्वामी के मुताबिक ठेकेदार एक अज्ञात मजदूर को लेकर मकान का लिटर तुडवा रहा था।