कटेया: डुमरौना के विनीत 10 लाख में बिके, सूरत प्रीमियम लीग में मिला मौका
कटेया प्रखंड के डुमरौना गांव के युवा क्रिकेटर विनीत यादव ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। सूरत प्रीमियम लीग में उनका चयन बतौर गेंदबाज हुआ है, जहां उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विनीत एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता वीरेन्द्र यादव खेती-बारी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।