बागीदौरा: विफा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज़ किया, 70 दिवसीय अभियान सैकड़ों स्थानों पर चलेगा
* विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में 70 दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज पीताम्बरा आश्रम में समारोहपूर्वक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाला अभियान में सैकड़ों गांवों में पौधरोपण किया जाएगा। संगठन के प्रदेश स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन 1 के प्रदेशाध्यक्ष योगेश जोशी ने की। विप्र फाउंडे