डॉ. अंबेडकर नगर: महू मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरू घाट पलटा था 2 दिन पूर्व ट्रक आज उसी के नीचे मिला चालक का दबा हुआ शव
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरू घाट में दो दिन पहले सड़क हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार सुबह भूसे से भरे ट्रक के नीचे चालक का शव मिला। ट्रक हादसे के दौरान पलट गया था। मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने बताया कि हादसे में भूसे से भरे ट्रक ने 4 से 5 वाहनों को टक्कर मारी थी और फिर पलट गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने शुरुआत में एक शख्स को ट्रक से