रामगढ़: रामगढ़ में आंधी-बारिश का तांडव, सैकड़ों पेड़ और बिजली पोल धराशायी, पीएम आवास का निर्माणाधीन मकान भी ढहा
Ramgarh, Alwar | Jun 12, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार देर शाम कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों के भीतर तेज रफ्तार हवाओं ने सैकड़ों पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया, जबकि कई स्थानों पर पेड़ों के नीचे दबने से विद्युत पोल भी टूट गए। इसके चलते अनेक गांवों और कस्बे के कई हिस्सों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही।