अरवल: सांप का हमला: करपी में विजय यादव पर गिरा जहरीला सर्प, गर्दन पकड़कर अस्पताल पहुंचे
Arwal, Arwal | Apr 22, 2026 करपी निवासी विजय यादव को सांप ने काटा, उन्होंने बताया कि भतीजी के तिलक समारोह से 1 बजे घर लौटे। थकान से सो गए। करीब 3 बजे ऊपर करकट से सांप उनके शरीर पर गिरा, नींद टूट गई। सांप ने काट लिया तो सांप की गर्दन पकड़कर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने सांप को पकड़कर डब्बा में बंद कराया। विजय की जान बची, लेकिन इलाज जारी। स्थानीय लोगों में दहशत है।