हरदा: सुकनी नदी में दर्दनाक हादसा: नहाने गए मासूम की डूबने से मौत
Harda, Harda | May 26, 2026 हरदा जिले के छोटी हरदा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की सुकनी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मृतक कन्हैया पिता आनंदलाल कोगे निवासी पिड़गांव था।