सीतापुर: कल्ली चौराहे के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के कल्ली चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी युवक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था दुर्घटना में घायल होने के बाद घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।