बागीदौरा: गुलाबपुरा में करंट ने ली अधेड़ की जान, बचाने दौड़ी तीन महिलाएं भी झुलसीं, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया आरोप
नौगामा पंचायत के गुलाबपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करंट फैलने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में अचानक फैले करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते ह