जशपुर: केरे गांव बना ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने होमस्टे मॉडल की की सराहना
जशपुर विकासखंड का केरे गांव ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। सोमवार को प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने गांव में संचालित होमस्टे का अवलोकन कर वहां उपलब्ध ठहरने की सुविधा, पारंपरिक भोजन और पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। मंगलवार की दोपहर तीन बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने होमस्टे की व्यवस्थाओं, भोजन