बालाघाट: बालाघाट में कोविड सेंटर से आक्सीजन सिलेंडर चोरी, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट कोतवाली पुलिस ने कोविड सेंटर में हुई करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों ने कोविड सेंटर का ताला तोड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर, एसी और एलईडी टीवी चोरी की थी। फार्मासिस्ट विनोद कुमार कामड़े की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर