हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में मोटर चोर गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार ।
हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई एक बोलेरो (जेएच-02-आर-3449) के साथ चोरी की चार मोटर भी बरामद की गई हैं। शनिवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस ने बताया कि हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-