रायबरेली-मोहनलालगंज मार्ग पर जूडियो मॉल के सामने दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बरियार खेड़ा निवासी सर्वेश (30) घायल हुए, जिन्हें पहले सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।