रामगढ़: चोरहट पंचायत में किसानों को फसलों के विकास के लिए संतुलित उर्वरक की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई
Ramgarh, Palamu | Apr 18, 2026 क़ृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के क़ृषि प्रभाग द्वारा रामगढ़ प्रखंड के चोरहट पंचायत में शनिवार दोपहर 3 बजे तक संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया संतुलित उर्वरक उपयोग का अर्थ है मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल की आवश्यतानुसार पोषक तत्वों को सही मात्रा, सही समय और सही अनुपात में देना।