कटनी नगर: ड्यूटी के आखिरी दिन लड़खड़ा कर गिरे नगर निगम कर्मचारी, हुई मौत
नगर निगम कार्यालय में पियून के पद पर पदस्थ रवि शंकर रैकवार को नहीं पता था कि आज उनकी यह आखिरी ड्यूटी है वे स्टेशन रोड दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से घर जाने गुजरते समय आज शुक्रवार शाम 6:30 मिनट पर लड़खड़ा कर गिर गए जिन्हें नगर निगम के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।