सिद्धमुख तहसील के गाँव नरवासी में कालीरावणा परिवार ने भटिण्डा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत बेटी अनिता की डी जे की धून पर नाचते गाते हुए घोड़ी पर बैठाकर बनौरी निकाली तथा बेटी पढाओ-बेटी बचाओ व बेटा बेटी एक समान का संदेश दिया। इसी दौरान गाँव की महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों का देखने के लिए हजूम उमड़ पड़ा। कॉस्मिक स्कूल निदेशक रमेश कालीरावणा ने जानकारी दी।