बासोदा: बासौदा के बिलबाय में मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो भाइयों को मारी टक्कर दोनों को आई चोटें।
Basoda, Vidisha | May 10, 2024 बासौदा के देहात थाना क्षेत्र की ग्राम बिलबाय में मोटरसाइकिल चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी जिससे दोनों भाइयों को छोटे आई हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।