सुसनेर: शहर की सब्जी मंडी में चिलचिलाती धूप से राहत, टीनशेड के नीचे सजेंगी दुकानें, रंगाई-पुताई से हुई सफाई
नरबदिया मार्ग पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी अब एक नए और व्यवस्थित स्वरूप में नजर आने वाली है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी के प्रयासों से मंडी की कायापलट की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम 6 बजे तक मंडी परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और टीनशेड की रंगाई-पुताई का काम पूरा किया गया। ताकि गर्मी में सब्जी विक्रेता एवं ग्राहक परेशान न हो।