कटनी नगर: कलेक्टर तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 175 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कटनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का मंच बनी, जहां जिले के दूरस्थ गांवों और कस्बों से पहुंचे 175 आवेदकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर आशीष तिवारी के समक्ष रखीं। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निर