खैरथल जिला कलेक्टर के PRO अतर सिंह ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया की जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी 4:00 बजे तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में डिजिटाइजेशन की कुल प्रगति 84.46 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब तक कुल 658457 गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन किया जा चुका है। किशनगढ़ बास विधानसभा के अंतर्गत कुल 92.40% कार्य पूरा हो चुका है।