महुआडांड़: महुआडार प्रखंड के कुरुंद ग्राम में डीएमएफटी फंड से हुए पीसीसी पथ निर्माण कार्य में अनियमित का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है
ग्रामीणों के अनुसार पथ निर्माण कार्य नवीन के घर से सीवीरियस कुजूर के घर तक किया जाना था ।मगर संवेदक ने 150 मीटर पथ निर्माण कार्य को शेष छोड़ दिया। मामले पर पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर ने मंगलवार की शाम 7:00 बजे बताया कि शिविरियस कुजूर का गांव में विरोध है इसलिए वह आरोप लगा रहा है।मगर अब यह मामला जांच का हो गया है कि क्या डीएमएफटी फंड का सही सदुपयोग हुआ है।