बरेली: बारादरी में कबूतरों की कबक बनी आग का गोला, भीषण आग से मचा हड़कंप, कई कबूतर जिंदा जले
बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के कसाई टोला स्थित कुतुब शाह की जियारत के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उवैस नामक व्यक्ति के घर की छत पर बनी कबूतरों की कबक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें कई कबूतरों के जलकर मरने की सूचना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर