मोकामा में चैत्र माह में बाबा चौहरमल मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई। इस बार मेले में श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली तैयारी के संबंध में बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस सुश्री गरिमा लोहिया ने जायजा लिया और मेले के आयोजन समिति के साथ बैठक की। उन्होंने लगभग 2 बजे बताया कि चाराडीह मेले में पानी, टेंट, सुरक्षा तथा ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।