पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व: भीषण गर्मी में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए टैंकरों से भरे जा रहे जल स्रोत
Panna, Panna | May 8, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में पारा बढ़ते ही वन्यजीवों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। प्राकृतिक स्रोतों के सूखने के डर से पार्क प्रबंधन अब 'अलर्ट मोड' पर है। डिप्टी डायरेक्टर बीके पटेल के अनुसार, केन नदी के साथ-साथ चेक डैम और 'झिरिया' की सफाई कर जल स्तर सुधारा जा रहा है।