टिकारी: टिकारी नगर परिषद कार्यालय के सामने हुई चैन स्नैचिंग की घटना, बाइक से भाग रहे उचकों का पीछा करती रही पीड़ित महिला
Tikari, Gaya | Jul 8, 2026 टिकारी थाना से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सड़क में दिन दहाड़े चैन स्नेचिंग की घटना घटी। एक महिला के साथ घटी घटना में बाइक सवार दो युवक चेन स्नेचिंग कर भाग निकले। जिनके पीछे महिला दौड़ती नजर आई। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है।।पुलिस के द्वारा बाइक सवार उचकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस वारदात से सभी स्तब्ध है।